{"_id":"5a0c8b364f1c1bdb538bd70c","slug":"171510771510-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन व देशप्रेम जैसे गुणों का विकास करते हैं स्काउट शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन व देशप्रेम जैसे गुणों का विकास करते हैं स्काउट शिविर
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुनारसा में बुधवार को ब्लाक स्तरीय स्काउट रैली निकाली गई। जिसमें परिषदीय स्कूलों के स्काउट्स व गाइड्स ने प्रतिभाग किया।
रैली में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नानौता रंजन गुप्ता व अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कैंपों में छात्रों में संयम, अनुशासन, समूह में रहकर कार्य करना एवं देश प्रेम जैसे गुणों का विकास होता है। ब्लाक स्काउट मास्टर राजीव जैन ने कहा कि स्काउट गाइड बैडेन पावेल के बताए रास्ते पर चलकर अपने जीवन में उच्च आदर्शों व गुणों को विकसित करते हैं। रैली में वर्दी, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, मीनारें, गांठ बंधना, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय घलौली व फतेहपुर की गाइड प्रथम, दुगचाड़ा की गाइड द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि स्काउट्स में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचागांव प्रथम व नूनाबड़ी द्व्तिीय रहे। संचालन राजीव जैन ने किया। इस मौके पर पूनम नामदेव, निधि सिंहवाल, वेदपाल, रीतू, अरविंद, वजाहत शाह, अरूण कुमार, सुधीर आदि रहे। एंजिल्स एकेडमी में स्काउट गाइड कैंप में जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल पुंडीर ने बच्चों को स्वच्छता, नियम, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, मार्च पास्ट, सैल्यूट, क्लैपिंग, तंबू बनाना आदि क्रियाकलाप सिखाए। इस दौरान प्रबंधक लोकेश सैनी, प्रधानाचार्य नीरज सैनी, सत्यवान सिंह, विकास कुमार, सोमदास, अजीत कुमार, शुभम आदि रहे। बीआर कॉलेज में स्काउट शिविर में तीसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा, बीपी के छह व्यायाम, खोज के चिह्न और सामूहिक खेलों का अभ्यास कराया गया। जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज, दीपमाला चौधरी और राजपाल सिंह पुंडीर ने भूकंप एवं बाढ़ से पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के तरीके भी छात्रों को समझाए। इस मौके पर प्राचार्य संदीप अरोरा, योगेंद्र त्यागी, अंजर उस्मानी, अरूण कुमार, निधि त्यागी, आशु त्यागु, मोहित शर्मा, विक्रम सिंह आदि रहे।