{"_id":"59fcb83a4f1c1bd1408b46ea","slug":"171509734458-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी काम के लिए नीयत का साफ होना जरुरी: सुफियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी काम के लिए नीयत का साफ होना जरुरी: सुफियान
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीयत साफ होगी तो हर काम होगा अल्लाह को कबूल : कासमी
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए नीयत का साफ होना बेहद जरूरी है। नीयत साफ होगी तो हर काम अल्लाह के यहां कबूल होगा।
बृहस्पतिवार की रात्रि मदनी ट्रेवल और मास्टर कुक की ओर से ईदगाह रोड स्थित बैंक्वट हाल में हाजियों के स्वागत में आयोजित समारोह में मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि हज इस्लाम का अहम हिस्सा है। जो लोग हज यात्रा पूरी करते हैं वो बेहद खुशनसीब होते हैं। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि हज यात्रा से पूर्व अपने सभी लेन देन के मामले निपटा लें और दिल को पाक साफ करके जाएं। अंत में मौलाना सूफियान कासमी ने मुल्क में अमन और आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इस मौके पर अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी, मौलाना मुजम्मिल अली, उमैर उस्मानी, आमिर उस्मानी, एम. अफसर, आतिफ, रिजवान, डा. नासिर शाह, वसीम उस्मानी आदि मौजूद रहे।
इस्लाम में नहीं दूसरे मजहब की क्रियाएं करना: वाजदी
देवबंद। कानपुर में मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनकर यज्ञ और परिक्रमा किए जाने के मामले में अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि इस्लाम में इसकी गुंजाइश नहीं है। इस्लाम में केवल अल्लाह की इबादत की जाती है। उसके अलावा किसी की पूजा नहीं की जाती।