{"_id":"59f774114f1c1b9e678b8691","slug":"171509389329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिताऊ प्रत्याशी उतारेंगे मैदान में: तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिताऊ प्रत्याशी उतारेंगे मैदान में: तोमर
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहारनपुर नगर निगम चुनाव समिति के प्रभारी विजयपाल तोमर ने कहा कि भाजपा जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। दो नवंबर को मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
चकराता मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता विजयपाल तोमर ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार की सुबह सात बजे जनमंच से देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक रन फोर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों के तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेज दिया गया है। दो नवंबर को मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा भी हाईकमान द्वारा की जाएगी। प्रत्येक वार्ड के बूथ कमेटी और वृद्ध बूथ समिति का गठन भी किया जाएगा। इस दौरान अमित गगनेजा, नीरज माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, मंत्री व मीडिया प्रभारी अमित वर्मा मौजूद रहे।