{"_id":"59b0458c4f1c1bec7f8b4795","slug":"171504724364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे विद्यार्थी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कला उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी कला जैसे नृत्य, गायन, संगीत आदि का प्रदर्शन कर सकेंगे। कला उत्सव को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी कला को उजागर कर उसमें सुधार लाना है।
परियोजना अधिकारी/डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को कला उत्सव मनाने के निर्देश दिए हैं। कला उत्सव भारत-श्रेष्ठ भारत थीम पर आधारित होगा। परियोजना अधिकारी/डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी कला को पहचानने और उसे इंप्रूव करने के उद्देश्य से कला उत्सव मनाने के आदेश दिए हैं। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जो संगीत, नृत्य, नाट्य कला और दृश्य कला का प्रदर्शन करेंगे। संगीत कार्यक्रम का आयोजन 18 सितंबर और नृत्य का आयोजन 19 सितंबर को गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा। नाट्य कला और दृश्य कला का आयोजन 20 और 21 सितंबर को जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में होगा। संगीत में आठ, नृत्य में आठ, नाट्य कला में दस तथा दृश्य कला में चार विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। जनपद स्तर पर प्रथम आने वाली टीम द्वारा राज्य स्तर पर 25 अक्तूबर को सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।