{"_id":"598766c44f1c1b671c8b479f","slug":"171502045892-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
सहारनपुर। गुजरात में राहुल गांधी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। रविवार को इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। पुतला फूंकने से पहले हुई सभा में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर हुए हमले के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। हमलावरों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को तमाम कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद तथा दोनों विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर भी बैठक में शामिल हुए। सर्व सम्मति से हमले के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इमरान मसूद ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहां प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर राहुल गांधी पर हमला किया गया है। राहुल गांधी वहां बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने गए थे, जो भाजपाइयों को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने हमला कर दिया। शशी वालिया ने हमले के लिए केंद्र और गुजरात सरकार को जिम्मेवार ठहराया। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने हमलावरों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई नहीं होने पर जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने राहुल के हमलावरों की तुलना कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसाने वालों से की। इसके बाद तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में हाजी बहार अहमद, शकुंतला सिंह, चमनलाल चमन, प्रवीण चौधरी, मुजफ्फर चौधरी, संजीव कौशल, केके सैनी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, सत्यम भूर्यान आदि शामिल रहे।