{"_id":"597e28594f1c1b25508b467f","slug":"171501440089-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान ट्रक हुआ अनियंत्रित, ठेली को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान ट्रक हुआ अनियंत्रित, ठेली को रौंदा
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हसनपुर चौकी पर चेकिंग के लिए रुकना का इशारा किए जाने पर ट्रक चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। अचानक गति बढ़ाने से अनियंत्रित हुए ट्रक ने चाय की ठेली को रौंद डाला। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह लगभग 10 बजे हसनपुर चौकी के पास चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मियों ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक रोकने की बजाय गति बढ़ा दी। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी चाय की ठेली को रौंद डाला। इस घटना में दुकानदार कामिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक जबर निवासी पठानपुरा को हिरासत में ले लिया और घायल कामिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए घायल कामिल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।