फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराए सरकार

पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराए सरकार

Wed, 26 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराए सरकार
पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराए सरकार
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय मूल निवासी एकता मिशन ने पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पर शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर फूलन देवी की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई।

मंगलवार को चंदेना कोली स्थित शिव मंदिर में विनोद कश्यप की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय मूल निवासी एकता मिशन के सदस्यों ने स्व. फूलन देवी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी का हत्यारा शेर सिंह राणा पैरोल पर जेल से बाहर है। जो समाज में जातीय राजनीति करके जहर घोलने का कार्य कर रहा है। उसकी गतिविधियों को देखते हुए संवैधानिक जांच कराकर कार्रवाई की जाए। संचालन संदीप कश्यप ने किया। इस मौके पर एम.आर. कश्यप, राजकुमार कश्यप, बसंत कश्यप, मामचंद कश्यप, गिरवर कश्यप, कमल कश्यप, महेंद्र साहनी, अंकुर कश्यप, अरविंद कुमार, पूरन, राजबल, अंकित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed