{"_id":"596bb3514f1c1baf4c8b4755","slug":"171500230481-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर डूबा
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलानी नदी में नहाते समय किशोर डूबा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गरमी से राहत पाने के लिए साथियों के साथ सोलानी नदी में नहाने गया किशोर नदी में बने गहरे कुंड में समा गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद किशोर का शव नदी के कुंड से बरामद हो गया।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी नौमान का 15 वर्षीय बेटा अदनान रविवार दोपहर बजे अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में छुटमलपुर क्षेत्र से सटी सोलानी नदी में नहाने गया था। कुछ देर बाद ही वह डूब गया। उसके साथियों को वह दिखाई नहीं दिया तो घबरा गए और गांव आकर परिजनों को उसके गायब होने की बात बताई। बदहवास परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। तैराकी जानने वाले कुछ ग्रामीणों की मदद से अदनान की तलाश कराई गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अदनान का शव कुंड में से मिल गया। उसकी लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के घर ले आए। अदनान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।