{"_id":"6727c531e2b9aaf7d104f714","slug":"17-people-including-5-women-injured-in-the-clash-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-135185-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मारपीट में पांच महिलाओं समेत 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मारपीट में पांच महिलाओं समेत 17 लोग घायल
Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र के नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा और पठोड़ी बक्काल गांव में मारपीट की दो घटनाओं में पांच महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा में इकराम का पड़ोसी नूरहसन के साथ घर के रास्ते का विवाद चल रहा था। रविवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट के दौरान लाठी डंडे चल गए। इसमें नूर हसन पक्ष से मोहतरमा, रिहाना पत्नी नूर हसन, रहमानी पुत्री नूर हसन तथा रहमान पुत्र नूर हसन घायल हो गए। चिकित्सकों ने मोहतरम, रिहाना और रहमान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरे पक्ष से इकराम, जीशान तथा कुर्बान, आरिफ, अफसाना पत्नी जीशान तथा खुशनसीब पत्नी फैजान घायल हो गए। इनमें से इकराम, जीशान तथा खुशनसीब को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना गांव पठोडी बक्काल में शनिवार देर शाम बच्चों में पटाखे छुड़ाने को लेकर महिपाल का पड़ोस के ही रहने वाले अरविंद के परिवार के साथ विवाद हो गया था। रविवार सुबह दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में महिपाल पक्ष से महिपाल, मुकेश, जॉनी एवं नीतीश घायल हो गए। अरविंद पक्ष से अरविंद सहित दीपक तथा फूलमती घायल हो गए।
सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि दोनों घटनाओं में घायलों का का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों गांवों के पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर आई है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।