{"_id":"62e18599090a9072a33cf2bf","slug":"17-new-infected-including-four-students-of-medical-college-were-found-saharanpur-news-mrt598740091","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, यहां एक दिन में मिले 17 नए केस, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, यहां एक दिन में मिले 17 नए केस, लोगों में दहशत
Thu, 28 Jul 2022 10:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:06 AM IST
सार
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में एक दिन में कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण पैर पसारता जा रहा है। रोजाना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जनपद में मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों सहित 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते खतरा और अधिक बढ़ गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 70 तक जा पहुंची हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। आए दिन कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को तेजी के साथ चपेट में लिया है। आलम यह है कि दो दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज में दर्जनभर कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एक के बाद एक चेन बन रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के चार छात्र संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत की दिलचस्प कहानी: 75 साल पुराना तिरंगा देख आंखों में आ गए आंसू, हस्तिनापुर के परिवार को आप भी करेंगे सलाम
विज्ञापन
इनके अलावा महानगर और नकुड़ क्षेत्रों में भी संक्रमण ने 13 लोगों को चपेट में लिया। नए मिले मरीज अधिकांश लोग अन्य मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोविड नियमों का पालन करें और जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है वह अवश्य लगवा लें।