फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   17 health and wellness centers started in metropolis, doctors posted

Saharanpur News: महानगर में 17 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र शुरू, डॉक्टर तैनात

Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
17 health and wellness centers started in metropolis, doctors posted
सहारनपुर। महानगर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 17 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र शुरू हो गए हैं। इन केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई, साथ ही चिकित्सक मरीजों को देखने लगे हैं। ये वेलनेस केंद्र किराये के भवन में खोले गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय होने के बाद भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली भीड़ के कारण काफी समय लगता है। वहीं दूरी अधिक होने के कारण भी लोग जाने से बचते हैं। ऐसे लोगों को महानगर के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 15वें वित्त आयोग पोषित शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत 36 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों को किराये के भवन में संचालित किया जाएगा। किराये के भवन देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन मांगे थे, जिनमें से 30 भवनों को फाइनल कर लिया गया है। डीपीएम खालिद हुसैन ने बताया कि 17 भवनों में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र संचालित हो गए। यहां पर चिकित्सकों की तैनाती होने के साथ ही मरीज भी आने लगे हैं। 13 केंद्रों पर फर्नीचर रख दिया है। सिर्फ चिकित्सकों की तैनाती होना बाकी है। छह केंद्र के लिए अभी भवन की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

इनकी होगी तैनाती
चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
महानगर में 36 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है। इनमें से 17 केंद्र संचालित कर दिए गए हैं। बाकी भी इसी माह शुरू हो जाएंगे। इन केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed