फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने वाली पार्टी का समर्थन करेंगे व्यापारी: नारंग

मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने वाली पार्टी का समर्थन करेंगे व्यापारी: नारंग

Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने वाली पार्टी का समर्थन करेंगे व्यापारी: नारंग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि जो भी दल व्यापारियों की मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा व्यापारी समाज उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर 26 मार्च मंगलवार को नई दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के व्यापारी भागेदारी करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में राधेश्याम नारंग ने कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी आएंगे, जिन्हें व्यापारी अपना मांग पत्र सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी के बेहतर संग्रहण और कर चोरी की रोकथाम के लिए एकल बिंदु प्रणाली सबसे कारगर सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माता स्तर पर उपभोक्ता मूल्य पर जीएसटी वसूल कर लिया जाए तो व्यापारी अपना व्यापार बढ़ाने की ओर ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी खुदरा एवं थोक दुकानदारों को कंपोजिशन स्कीम के तहत लाया जाए और 1.50 करोड़ की लिमिट को समाप्त कर दिया जाए तो व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कंपोजिशन कर की दर एक प्रतिशत से घटाकर 0.50 फीसदी कर दी जाए तो एकल बिंदु जीएसटी स्वत: ही लागू हो जाएगा। महानगर अध्यक्ष मुकेश सेठी, महानगर महामंत्री संजय तिवारी और दीपक जैन आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार बहल, राजीव फुटेला, सरदार जोगेंदर सिंह ठकराल, बलवीर सिंह छाबड़ा, सुभाष धमीजा, अशोक कालिया, सुनील कालरा, जुनैद खान, जगदीश पपनेजा, निखिल मित्तल, गगन भाटिया, कश्मीरी लाल, विजय खुराना, रुचिर सिंघल, भारत कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed