फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराने वालों के काटे कनेक्शन

ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराने वालों के काटे कनेक्शन

Fri, 01 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराने वालों के काटे कनेक्शन
सहारनपुर (सहारनपुर)। बिजली के बिलों की बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम ने ओटीएस योजना में पंजीकरण न कराने वालों के कनेक्शन ही काटने शुरू कर दिए हैं। 25 मार्च से पूर्व पंजीकरण कराने के लिए कनेक्शन काट कर उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक जिले भर में लगभग 27 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। जबकि अभी लगभग डेढ़ लाख बकाएदार शेष हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने ओटीएस योजना के तहत दो बार पंजीकरण और बिल जमा करने की तारीख बढ़ा दी। लगभग 90 हजार लोगों ने पंजीकरण भी करा लिया है, लेकिन अभी डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता बकाएदार हैं। 25 मार्च तक का समय किए जाने के बावजूद बकाएदार उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण न कराए जाने को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी टेंशन में हैं। अब विद्युत निगम ने पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। पहले सर्किल में अब तक लगभग 12 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जबकि दूसरे सर्किल में लगभग 15 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। दोनों सर्किल में लगभग 27 हजार लोगों के कनेक्शन पंजीकरण कराने एवं बिल जमा कराए जाने का दबाव बनाने के लिए कनेक्शन काटे गए हैं। लेकिन विद्युत निगम की यह कार्रवाई भी असर नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

बिल जमा नहीं किया तो अन्य के भी कटेंगे कनेक्शन
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता का कहना है कि उपभोक्ताओं के फायदे के लिए योजना शुरू की गई है, ब्याज खत्म कर दी गई। अब तक लगभग 90 हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया और लगभग 48 हजार लोगों ने भुगतान भी कर लिया। जिनसे 80 करोड़ रुपये भी मिल चुके हैं। लेकिन शेष उपभोक्ता बिल जमा करने के प्रति उदासीन हैं। जिस कारण बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ता जागरूक हो सकें और बिल जमा कर सकें। योजना खत्म होने के बाद उनका ब्याज समेत बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed