{"_id":"5c79782ebdec22116d2d9569","slug":"161551464494-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणों में संलिप्तता के संदेह में मेट निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणों में संलिप्तता के संदेह में मेट निलंबित
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माणों में संलिप्तता के संदेह में विकास प्राधिकरण के चतुर्थ श्रेणी कर्मी (मेट) को निलंबित किया गया है। आरोप है कि अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माणों को मेट लगातार छिपा रहा था। इसी कारण मेट को निलंबित करने के साथ ही संलिप्तता की हकीकत जानने के लिए जांच भी बैठा दी गई है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के मेट अमरनाथ को जोन छह आवंटित है। कुछ दिन पहले प्राधिकरण के सचिव और अधिशासी अभियंता ने जोन छह का औचक निरीक्षण किया। नवादा रोड पर काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में पूर्व से बनी बाउंड्रीवाल के भीतर कई अवैध निर्माण पाए गए। जांच में पाया गया है कि उक्त कॉलोनी का कोई तलपट मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है। इसके बाद क्षेत्रीय अवर अभियंता सुधीर गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसके जवाब में उन्होंने अधिकारियों को बताया कि मेट ने उन्हें किसी अवैध कॉलोनी या अवैध निर्माणों की जानकारी नहीं दी है। जिसकी वजह से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह भी बताया कि अमरनाथ मेट इस क्षेत्र में जुलाई 2018 से तैनात हैं। विभाग ने अवैध कॉलोनी और निर्माणों में मेट की संलिप्तता की आशंका जताई है और इसे प्राधिकरण को राजस्व की भारी हानि पहुंचाने का कृत्य माना है। ऐसे में उपाध्यक्ष सुखलाल भारती ने मेट अमरनाथ को निलंबित करते हुए अधीक्षण अभियंता अतुल रायजादा को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।