फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेलेंटाइन डे : प्यार का करेंगे इजहार, देंगे खास उपहार

वेलेंटाइन डे : प्यार का करेंगे इजहार, देंगे खास उपहार

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे : प्यार का करेंगे इजहार, देंगे खास उपहार
सहारनपुर। प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाला वेलेंटाइन वीक सात फरवरी को रोज डे से शुरू हो जाएगा। प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब के अलावा बाजार में विभिन्न गिफ्ट आइटम आए हैं। इनमें म्यूजिक वाला ग्रीटिंग कार्ड, कपल टेडी बियर और चॉकलेट बॉक्स युवाओं की पहली पसंद है।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के लिए से उपहार की दुकानें सज गई हैं। बाजार में टेडी बियर, लाल गुलाब, म्यूजिक ग्रीटिंग, लाइटिंग ग्रीटिंग, गुब्बारे, चॉकलेट बॉक्स, म्यूजिकल ग्रीटिंग की ज्यादा मांग है। इसके अलावा ज्वेलरी, मोबाइल फोन, ब्रेसलेट, हैंडबैग, चांदी वाला ब्रेसलेट भी खुद पसंद किया जा रहा है। युवाओं में वेलेंटाइन वीक को लेकर उत्साह है। कोर्ट रोड स्थित गिफ्ट आइटम की दुकान के संचालक मधुप अरोड़ा ने बताया कि म्यूजिक ग्रीटिंग और टेडी बियर की ज्यादा मांगा है, लेकिन अन्य गिफ्ट आइटम भी पसंद किए जा रहे हैं। गिफ्ट आइटम 100 से लेकर दो हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन


गुलाब और गुलदस्तों की एडवांस बुकिंग
सहारनपुर। रोज डे के लिए अभी से गुलाब और गुलदस्तों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खासकर लाल गुलाब की मांग ज्यादा है। बोमनजी रोड के फूल कारोबारी राशिद खान का कहना है कि गुलदस्तों की अभी से बुकिंग की जा रही है। गुलाब का फूल 20 रुपये लेकर 100 रुपये तक है। गुलदस्ते की कीमत आकार के अनुसार है। 200 रुपये लेकर 1500 रुपये तक की गुलदस्ते बाजार में उपलब्ध हैं। मगर, युवा सिंगल गुलाब ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में हो रही टेबल बुकिंग
सहारनपुर। वेलेंटाइन डे वीक को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। इसलिए रेस्टोरेंट में मंगलवार से ही बुकिंग शुरू हो गई। रेस्टोरेंट संचालक भी युवाओं को लुभाने के लिए कई प्रकार के ऑफर दे रहे हैं। रेस्टोरेंट में आने वाले युवाओं को लकी ड्रा के कूपन दिए जाएंगे। इनमें मोबाइल फोन और घड़ी जैसे उपहार निकलेंगे। टेबल के ऊपर वेलेंटाइन थीम पर आधारित साज सज्जा भी कराई जा रही है।

यह वेलेंटाइन डे वीक
-- 07 फरवरी-- रोज डे
-- 08 फरवरी-- प्रपोज डे
-- 09 फरवरी-- चॉकलेट डे
--10 फरवरी-- टेडी डे
--11 फरवरी-- प्रॉमिस डे
-- 12 फरवरी-- हग डे
--13 फरवरी-- किस डे
-- 14 फरवरी-- वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed