{"_id":"5c2912e5bdec2256f43687f5","slug":"161546195685-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामली बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामली बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामली बना चैंपियन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर में ग्लोकल स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियों के बीच समापन हो गया। जनपद शामली को ओवरऑल चैंपियनशिप मिली। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमएलसी महमूद अली ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के घोषित परिणामों में बालक वर्ग अंडर-14 ऊंची कूद में जनपद बलिया से राजेश राज, बालिका अंडर-16 ऊंची कूद में गौतम बुद्ध नगर से वंशिका सिंह, बालक वर्ग शॉटपुट अंडर-14 में बलिया से आकाश यादव, शॉटपुट बालिका वर्ग अंडर-16 में गाजियाबाद से अपर्णा शुक्ला, 100 मीटर दौड़ अंडर-14 में बलिया से राजेश राज, बालिका वर्ग अंडर-14 में 100 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर से अदिति धीमान, बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर से विक्षित कुमार, बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शामली जनपद से भयानी पुंडीर, बालक वर्ग में अंडर-16 में 200 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर से अभिषेक मालिक, बालक वर्ग अंडर-14 में लंबी कूद में रंजेश राज बलिया, बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सलोनी गौतमबुद्ध नगर, बालिका अंडर-14 लंबी कूद में साक्षी देवी शामली, बालक वर्ग अंडर- 14 में 1000 मीटर दौड़ में ऋतिक तोमर बागपत, बालिका अंडर-14 में एक हजार मीटर दौड़ में किट्टू गाजियाबाद, बालक वर्ग अंडर-16 में 1500 मीटर दौड़ में पीयूष अहलावत बागपत, बालक वर्ग अंडर-16 लंबी कूद में ललित कुमार गौतमबुद्ध नगर, बालिका वर्ग अंडर-16 में 1500 मीटर दौड़ में शव्य सहारनपुर ने स्वर्ण पदक जीते।
ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जनपद शामली को मिला, जबकि दूसरे नंबर गाजियाबाद को दिया गया। यह प्रतियोगिता एसएसपीएफ के राज्य कोआर्डिनेटर अन्नू कुमार एवं जनपद कोआर्डिनेटर रुबिका नेगी के मार्गदर्शन में हुई। एमएलसी मोहम्मद महमूद अली, स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा द्वारा सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इनमें से जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते है, उनका चयन राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिसके लिए प्रधानाचार्य दीपक माटा ने विद्यालय के सभी स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाइस चांसलर वाजिद अली, राव लईक, राशिद प्रधान, गुल मोहम्मद, कर्म सिंह राणा, हाजी मुंशी नसीम आदि की मौजूदगी रही।