{"_id":"5c27c954bdec2257162fa8b7","slug":"161546111316-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा एडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा एडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा एडीएम को ज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम रेहडी और खोखे वालों को परेशान किया जा रहा है।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सड़क किनारे वाले खोखो और रेहडी को उनके ठिकाने से बेदखल ना किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक जो खोखे तोडे़ गए हैं उनका मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चिलकाना रोड पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेहडी वालों का उत्पीड़न किया गया है। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इसमें गुलशन अल्वी, अर्चित जैन, गुलफाम अंसारी, गौरव वर्मा, राजीव बत्रा, मुर्सलीन मद्दा, मोहम्मद आशिक, विनोद कुमार, मुख्तयार अहमद, दिलशाद, अकबर, शकूर, सद्दाम, मनी शर्मा, राकेश सैनी, शाकिर, अली शेर, लालाराम, काला, अख्तर, मुन्ना, शौकीन, यासीन, बाबर, नसीब खान, फरमान, इकराम, हसीन आदि रहे।