{"_id":"5c058294bdec2241cd16c0a1","slug":"161543864980-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता और सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता और सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेश
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नागरिक सुरक्षा कोर के स्थापना दिवस पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म गुरुओं ने एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
सोमवार को एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रचारक ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मनुष्य किसी भी धर्म से हो, वह ईश्वर की संतान है। हमें बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। सीएनआई चर्च के फादर जोन वैसले ने कहा कि कोई भी धर्म आपस में बैर रखना नहीं सिखाता है। हमको मिलजुलकर रहना चाहिए। जैन समाज के अध्यक्ष व नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने धर्म गुुरुओं के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। सनातन धर्म के प्रतिनिधि के तौर पर आईसीओ दीपक कुमार सिंह ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि के तौर डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम ने एकता बरकरार रखने का संदेश दिया। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ओंकार शर्मा ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान सहायक उपनियंत्रक चंद्रबोस राणा, प्रभागीय वार्डन नदीम अख्तर, उप प्रभागीय वार्डन डा. हंसराज सैनी, स्टाफ आफिसर डा. राजबीर सिंह वर्मा, नीना शर्मा, अनीता धवन, जगजीवन सिंह राठौर, सितारा इदरीशी, राजीव गुुप्ता, राजकुमार सैनी, सत्यपाल सिंह, जगदीश प्रसाद, देशराज, उमा शंकर, विकास कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे। संचालन स्टाफ अफसर मोहम्मद यूनुस व घटना नियंत्रण अधिकारी एमपी सिंह चावला ने किया।