फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पदोन्नति में आरक्षण के लिए लखनऊ में होगा आंदोलन

पदोन्नति में आरक्षण के लिए लखनऊ में होगा आंदोलन

Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के लिए लखनऊ में होगा आंदोलन
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण बहाली के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने में प्रदेश सरकार आनाकानी कर रही है। यदि सरकार ने समय रहते पदावनत हुए कर्मचारियों की पुन: पदोन्नति करने का आदेश जारी नहीं किया तो 24 नवंबर को लखनऊ में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर के पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि आज तक राजनीतिक दलों ने एससी/एसटी, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल वोट के लिए किया है। मगर अब यह वर्ग किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। यह सभी वर्ग सरकारों की मंशा को अच्छे से समझ चुके हैं। उन्होंने सरकार पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों में कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल किया गया है, मगर प्रदेश सरकार इसे लागू कराने के लिए गंभीर नहीं है। इस मौके पर साधूराम, मोल्हड़ सिंह, ऊषा सिंह, रणधीर सिंह, अमित, राजन, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed