{"_id":"5bd8ab79bdec22694a53c666","slug":"161540926329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की स्वच्छता का बनेगा रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की स्वच्छता का बनेगा रिपोर्ट कार्ड
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की स्वच्छता का बनेगा रिपोर्ट कार्ड
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस बार वार्डों के बीच प्रतिस्पर्धा भी होगी। इसमें जन सहयोग अपेक्षित रहेगा। कूड़ा साफ करने से लेकर शौचालय की सुविधा के आधार पर वार्डों की सफाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड बनेगा। समितियों और आम लोगों की ओर से दी जाने वाली मेरिट के आधार पर ही वार्डों की स्वच्छता आंकी जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शासन की गाइडलाइन सहारनपुर नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर को अग्रणी बनाने की कवायद कागजों में शुरू हो चुकी है। इसके बाद स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों का गठन करके स्वच्छता कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे। इसके तहत वार्ड में होटल, विद्यालय, अस्पताल, बाजार संघ का भी सहयोग लिया जाएगा।
इसी क्रम में 11 से 15 नवंबर तक प्रतिस्पर्धा के लिए वातावरण संवर्धन गतिविधियां कराई जाएंगी। फिर 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा होगी। इसके बाद 23 दिसंबर को जनपद स्तरीय पुरस्कार समारोह और फिर 25 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह होगा। जो स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियां अच्छा कार्य करेंगी और वार्ड को संवारने में अपना अहम योगदान देंगी, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम में 70 वार्ड हैं। यहां 70 स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- ऐसी होगी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति
- वार्ड में रहने वाले दो से चार वरिष्ठ नागरिक
- सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली एक महिला
- सामाजिक रुझान वाले दो से पांच नवयुवक
- वार्ड से संबंधित वरिष्ठ सफाई कर्मी
- वार्ड से संबंधित निकाय का वरिष्ठतम अधिकारी
- यह होगा समिति का उद्देश्य
- वार्ड में स्वच्छता सुनिश्चित करना, वार्ड में प्रत्येक घर के कूडे़ का अलग-अलग संग्रहण (गीला और सूखा कूड़ा), घर के अंदर ही हो तथा डोर टू डोर कूड़े का संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना
- वार्ड में सड़क, गली, नाली और नाले की पूर्ण सफाई अपनी देखरेख में करवाना, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वच्छता के महत्व व उपायों को वार्ड के प्रत्येक घर में रहने वालों तक पहुंचाना।
- विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कराना, शौचालय के निर्माण व पेयजल हेतु संचालित योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन व अनुश्रवण तथा लाभार्थियों को उनके प्रयोग के लिए प्रेरित करना।
----------
ऐसे बनेगा स्वच्छता का रिपोर्ट कार्ड
- ठोस कचरे के प्रबंधन की स्थिति 200 अंक
- स्वच्छता क्षेत्र में आधारभूत संरचना की स्थिति - 200 अंक
- शौचालयों की स्थिति -- 200 अंक
- वार्डों में हरियाली का स्तर---- 200 अंक
- नागरिक भागीदारी------ 200 अंक
----------------------------------------
योग ------------------------- 1000 अंक
वार्ड के प्रदर्शन संबंधी मानदंड
- प्रथक्कीकरण, संग्रह और परिवहन - ठोस कचरे का प्रबंधन ----- 360 अंक
- स्वच्छता: ओडीएफ ------------------ 120 अंक
- आईसी और व्यवहार परिवर्तन ------ 100 अंक
- क्षमता निर्माण ---------------- 100 अंक
- इनोवेशन एवं बेस्ट प्रैक्टिस ------ 120 अंक
- सिटीजन फीडबैक --------------- 200 अंक
-----------------------------------------------
----- योग -------------------------- 1000 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। सहारनपुर नगर निगम को स्वच्छता में नंबर बनाने के लिए जनसहयोग भी लिया जाएगा। ताकि लोगों को गंदगी से दूर रहने और साफ सफाई रखने को प्रेरित किया जा सके। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त।