{"_id":"5bd363f4bdec2269883762d9","slug":"161540580340-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, 11 घायल
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। यमुना नदी में अवैध रेत खनन को लेकर गांव बेगी नाजर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान धारदार हथियार व लाठी डंडों के अलावा फायरिंग भी की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
बता दें कि गंगोह थाना क्षेत्र के यमुना खादर में रात के समय अवैध खनन का धंधा चल रहा है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भरकर रातों रात क्षेत्र से बाहर निकालने का खेल चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात रेत की ट्रालियां भरने को लेकर गांव बेगी नाजर निवासी दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार व लाठी डंडों का जमकर प्रयोग किया गया। दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। झगड़े के दौरान हो रहे शोर के कारण गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। मौके से कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
संघर्ष में दोनों पक्षों के शमीम, आरिफ, वरीशा, रशीद, नईमा, मुनव्वर, सरवरी, सफीना, सगीर, इकराम व सरवर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। लेकिन फिर भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।