{"_id":"5bd363debdec22174b2c29a8","slug":"161540580318-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू पर काम करते वक्त करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू पर काम करते वक्त करंट से युवक की मौत
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू पर काम करते वक्त करंट से युवक की मौत
नानौता (सहारनपुर)। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सलीम पुत्र हमीद ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र सोनू नगर के दिल्ली रोड स्थित एक कोल्हू पर कार्य करता था। बीती देर शाम करीब 6 बजे उसका पुत्र बिजली का तार जोड़ रहा था कि इसी दौरान उसको करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसके शव को सुपुर्देखाक कर दिया। शुक्रवार की सुबह मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसओ सुधीर उज्जवल ने बताया कि मृतक के पिता ने केवल आर्थिक सहायता मांगी है। इसके लिए एसडीएम महोदय को लिखा जा रहा है। ब्यूरो