फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवा बोले, नियमों का पालन जिंदगी के लिए जरूरी

युवा बोले, नियमों का पालन जिंदगी के लिए जरूरी

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवा बोले, नियमों का पालन जिंदगी के लिए जरूरी
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्रिज ब्राह्मण इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शामिल हुए छात्र-छात्राएं यातायात के नियमों और संकेतों को जानने के लिए उत्सुक नजर आए। यातायात नियमों की जानकारी पाकर बोले नियमों का पालन जिंदगी के लिए जरूरी है। वे इसका पालन करेंगे और कराएंगे भी।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में यातायात उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने यातायात संकेतों की जानकारी दी तो छात्रों ने इनको जानने की उत्सुकता भी दिखाई। छात्र आर्यव्रत का कहना था कि उन्होंने सड़कों पर इस प्रकार के निशान बने हुए तो देखे, लेकिन उन्हें इनके बारे में जानकारी आज ही हुई है। उथल-पुथल वाले रास्ते, संकीर्ण रास्ते, टेढ़े मेढ़े मोड़ वाले रास्ते के संकेतों के बारे में आज ही पता चला।
विज्ञापन

आसिफ ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें सड़क हादसों के बारे में बताया तो झटका लगा है। हादसों से काफी नुकसान हो रहा है। नियमों का पालन जिंदगी के लिए जरूरी है। हेलमेट पहनना तो बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत ने कहा कि यातायात के नियम अच्छे हैं और हादसों से बचने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन इतने नियमों का पालन शहर में नहीं हो पाता। फिर भी जिंदगी बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
शिवओम शर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने आकर उन्हें नियम बताए हैं। अभी तक किसी ने भी यातायात के नियमों की जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कभी कहीं देखा भी नहीं है कि यातायात के संकेतों की कोई जानकारी सभी को दे रहा हो। सिर्फ पालन कराते हैं, जानकारी आज मिली है। वे यातायात नियमों का पालन करने के साथ इनका पालन भी कराएंगे।
पहली बार मिली यातायात नियमों की जानकारी मिली
प्रबंधक प्रतिनिधि अमित शर्मा ने कहा कि अमर उजाला केे कार्यक्रम से ऐसे नियमों की जानकारी मिली है जो उन्हें एनसीआर में रहते हुए भी नहीं पता थीं। वाकई वह कई नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो गलत हैं। उन्होंने छात्रों से भी नियमों का पालन करने की अपील की।

प्रधानाचार्य डाक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों को अनुशासन और नियम पालन सख्ती से करना चाहिए। न सिर्फ स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें बल्कि अपने परिजनों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने छात्रों को ही नहीं शिक्षकों को भी जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed