{"_id":"5ba7e1ea867a55013b110fa1","slug":"161537729002-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली धरने को लेकर साथ आए कई व्यापारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली धरने को लेकर साथ आए कई व्यापारी संगठन
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पर 25 सितंबर को आयोजित होने वाले धरने को लेकर कई व्यापारी संगठनों ने एकजुटता दिखाई है। वक्ताओं ने कहा कि जटिल कानून के कारण देश का व्यापारी परेशान है।
रविवार को घंटाघर स्थित उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश व्यापार एसोसिएशन, व्यापार एकता व्यापार मंडल, सहारनपुर मोबाइल व्यापार संघ, वुडकार्विंग एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एसोसिएशन, उद्योग व्यापार उत्थान व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग बंधु व्यापार मंडल आदि ने धरने के समर्थन में एकजुटता दिखाई है। राधेश्याम नारंग, अनुराग मलिक, आशीष वैश्य और सरदार जसवंत सिंह बत्रा ने कहा कि आज देश का व्यापारी जटिल कानून को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश और सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय देश के सभी व्यापार मंडलों को एकजुट होकर व्यापारी हित में एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को दिल्ली में होने वाले धरने और सम्मेलन को एकजुटता से सफल बनाया जाएगा। संजीव शर्मा, दानिश आजम, जावेद खान, शाहिद अंसारी आदि ने भी विचार रखे। नदीम कुरैशी, जावेद खान, सरदार अवतार सिंह मिगलानी, अमरदीप जैन, उमेश बजाज, एमए इकबाल, आरिफ खान, जुनैद खान, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, दीपक जैन, अनिल हरिया, उमेश बजाज, अमित माहेश्वरी, सुनील कालडा, भारत कर्णवाल, विनित कर्णवाल, अशोक भंडारी, राजीव फुटेला, कपिल बजाज, मुकेश सेठी, रोहित कोहली, विजय खुराना आदि रहे।