फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समाज को भीम आर्मी के चंद्रशेखर जैसे युवा चाहिएं: आरपी सिंह

समाज को भीम आर्मी के चंद्रशेखर जैसे युवा चाहिएं: आरपी सिंह

Thu, 20 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
समाज को भीम आर्मी के चंद्रशेखर जैसे युवा चाहिएं: आरपी सिंह
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरपी सिंह ने कहा कि समाज को चंद्रशेखर जैसे युवाओं की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार को देश के लिए अभिशाप बताया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों से गठबंधन करने की अपील की। साथ ही ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर करने तथा ईवीएम से चुनाव कराने के विरोध में अक्तूबर माह में दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंजीनियर आरपी सिंह ने बड़े सरकारी पदों के साथ ही निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग की। सच्चर कमेटी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार मुस्लिमों का सुधार नहीं चाहती है। उन्होंने देश में चलने वाली ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिए बड़ा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनका संगठन समान कार्य-समान वेतन के पक्ष में है। उन्होंने वन नेशन-वन एजुकेशन का भी समर्थन किया और इसे अपनी मांगों में प्रमुख मांग बताया। भाजपा सरकार पर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के साथ बेईमानी करने तथा उनके अधिकारों पर डकैती डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश इतना 60 वर्ष में भी बर्बाद नहीं हुआ था, जितना भाजपा ने साढ़े चार साल में कर दिया है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी विपक्षी दलों के एकजुट होने की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि उनका संगठन सात राज्यों में काम कर रहा है। उनके पदाधिकारी एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। साथ ही 2019 में भाजपा को हराने के लिए भी कंपेन चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर एससी और एसटी के हितैषी होने का ढोंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकार कोर्ट के फैसले को पलटकर एससी-एसटी एक्ट लाई है, मगर उसे अभी तक नौवीं अनुसूची में नहीं रखा है। उन्होंने एक्ट को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को सरकार के निर्णय की अवमानना बताया और सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गहरा और राष्ट्रीय संयोजक पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों की घोषणा
आरपी सिंह ने मंडलाध्यक्ष पद पर प्रदीप धारीवाल, जिलाध्यक्ष पद पर साधूराम, मंडल संयोजक पद पर रणधीर सिंह को मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करने को कहा। साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत राकेश गौतम को संगठन से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed