{"_id":"5b9172ab867a557ec75174b9","slug":"161536258731-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की सोशल मीडिया से फर्जी शिकायत करने का आरोप, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की सोशल मीडिया से फर्जी शिकायत करने का आरोप, एफआईआर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों पर अवैध उगाही करने की फर्जी शिकायतें करने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ प्रभारी ने व्हाट्सएप के दो नंबर एवं ट्विटर की छह आईडी देकर सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश कुमार ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन परआरपीएफ स्टाफ एवं अन्य विभागों की कुछ महीनों से सोशल मीडिया व्हाट्सएप और ट्वीटर से झूठी शिकायतें की जा रहीं हैं। संबंधित मोबाइल नंबरों पर बात करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिले। शिकायत कर्ताओं ने 26 अगस्त और 30 अगस्त को भी दो व्हाट्सएप नंबर से शिकायत की गईं। ये शिकायत भी झूठी थीं। इसके अलावा कुछ झूठी शिकायतें ट्वीटर आईडी से भी की गईं। झूठी शिकायतों के चलते आरपीएफ स्टाफ को ड्यूटी करने में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्टाफ मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित हो रहा है। उन्होंने दो व्हाट्सएप नंबर एवं छह ट्वीटर आईडी देकर उनकी जांच कराकर उनके प्रयोगकर्ताओं पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में उन्होंने सदर कोतवाली में अज्ञात में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।