{"_id":"5b80597242c792465b6895ec","slug":"161535138162-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में कुर्बानी का खून बहता देख लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में कुर्बानी का खून बहता देख लोगों में आक्रोश
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर की धोबियों वाली गली में काफी मात्रा में नाली में खून बहता देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नाराज लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पानी डालकर नाली को साफ कर दिया गया।
नगर के जैन चौक पास धोबियों वाली गली में हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे इस गली में रहने वाले हिंदू समाज के लोग बाहर निकले तो गली की एक साइड की नाली में काफी मात्रा में खून बहता देख उनमें रोष फैल गया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज मोहल्ले वासियों ने अपने घरों के बाहर नाली में बहते खून की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक नाली में पानी डालकर खून को साफ कर दिया गया था। बताया जाता है कि गली के ही एक घर में शुक्रवार की सुबह कुर्बानी दी गई थी तथा उसी कुर्बानी के दौरान नाली में काफी मात्रा में खून बहाया गया था।
नगरवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नगर के मेन बाजार में स्थित एक गली की नाली में काफी मात्रा में खून बहता देख लोगों में रोष फैल गया था। उधर, इस बाबत कोतवाल मुकेश गौतम का कहना था कि सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।