{"_id":"5b6de47a4f1c1b9b3e8b654e","slug":"161533928570-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों को मिले प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण: राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों को मिले प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण: राघव
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अनाथ बच्चों को मिले प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण : राघव
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए सरकार से अनाथ बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं, नौकरियों में आरक्षण दिए जाने की मांग की। शुक्रवार को सांसद ने लोकसभा में सरकार ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि निराश्रित बच्चे, जिनको छोड़ दिया गया है या उनके माता-पिता नहीं है। ऐसे बच्चों की अनुमानित संख्या भारत में दो करोड़ से अधिक है, जो कई देशों की जनसंख्या से भी अधिक है। सबसे पहले अनाथ बच्चों को आरक्षण के अधिकार का हक बनता है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पोलोमी पावनी ने भी कोर्ट में रिट दायर की हुई है। सांसद ने भारत सरकार से मांग की कि सर्वेक्षण कराकर निराश्रित बच्चों को आरक्षण दिया जाए।