फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश में मकान की छत गिरी, दंपति और पांच बच्चे दबे

बारिश में मकान की छत गिरी, दंपति और पांच बच्चे दबे

Thu, 26 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बारिश में मकान की छत गिरी, दंपति और पांच बच्चे दबे
बारिश में मकान की छत गिरी, दंपति और पांच बच्चे दबे
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे में बुधवार को हुई बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। मकान में मौजूद दंपति और उनके पांच बच्चे दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और चिकित्सकों के पास ले गए। दस साल की बच्ची को छोड़ बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दस दिन पहले ही जन्मे जुड़वां बच्चे और उनकी मां सुरक्षित रहे।

बड़गांव में दोपहर लगभग दो बजे कस्बे में बारिश हो रही थी। कस्बे के निवासी अमरनाथ बच्चों सहित अपने मकान में थे। इसी दौरान अचानक ही मकान की छत टूटकर गिर गई। मकान में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और चिकित्सकों को दिखाया। दस दिन पहले जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली अमरनाथ की पत्नी कामिनी और दोनों बच्चों को सुरक्षित देख लोगों ने ईश्वर का धन्यवाद किया जबकि अमरनाथ, आठ साल की राखी और छह साल की ममता को मामूली चोटें आई हैं। दस साल की मौसम को गंभीर घायल होने के कारण काफी देर बाद होश आया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौसम को छोड़ बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से भेज दिया गया। अमरनाथ ने बताया कि घर में रखे गेंहू, चावल सहित खाने का सभी सामान, चारपाई, पंखा, चूल्हा आदि सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed