{"_id":"5b50dbdc4f1c1b4a748b5e88","slug":"161532025820-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की बुआई का लक्ष्य तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की बुआई का लक्ष्य तय
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में 7380 हेक्टेयर शरदकालीन गन्ने की बुआई का लक्ष्य तय
सहारनपुर। किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर गन्ना विभाग किसानों को गन्ने के साथ सहफसली करने पर जोर दे रहा है। शरदकालीन और बसंतकालीन गन्ने में दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद को इस बार 7380 हेक्टेयर में शरदकालीन गन्ना बुआई करने का लक्ष्य दिया गया है।
गन्ना विभाग किसानों को गन्ने के साथ सहफसली करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। इससे जहां दलहनी और तिलहनी फसलों का उत्पादन होगा वहीं किसानों को इस पर अनुदान भी प्राप्त होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में अनुदान दर 8000 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। इस योजना के तहत टिश्यू कल्चर पद्धति से पौध उत्पादन के लिए सहकारी चीनी मिल की इकाइयों का प्रस्ताव भी कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने जिले में इस वर्ष 7380 हेक्टेयर शरदकालीन (असौजी) गन्ने का लक्ष्य दिया है। इसमें ट्रेंच विधि के साथ ही सहफसली भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ दलहन की सहफसली लेने से जहां नाइट्रोजन उर्वरक की आवश्यकता कम पड़ती है वहीं फसल उत्पादन बढ़ता है।