फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुश्वारियों के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी

दुश्वारियों के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी

Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुश्वारियों के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी
दुश्वारियों के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में यातायात पुलिसकर्मी दुश्वारियों के बीच ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकांश ट्रैफिक बूथ टूटे पड़े हैं। इन पर न खड़े होने न ही बारिश और धूप से बचाव की व्यवस्था है। यातायात प्रभारी द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद ट्रैफिक बूथों का निर्माण नहीं कराया गया।
यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के लिए सड़क पर सुरक्षित खड़े होने की जगह नहीं है। दीवानी तिराहे पर बना ट्रैफिक बूथ खस्ता हालत में है। कलेक्ट्रेट तिराहे, सदर तिराहा पर बने बूूथ पर न ही खड़े होने और न ही बारिश और धूप से बचाव की व्यवस्था है । विश्वकर्मा चौक पर बने ट्रैफिक बूथ में एक वर्ष पूर्व किसी वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, जो पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। वहां नए ट्रैफिक बूथ का आज तक निर्माण नहीं कराया गया है जबकि इस मार्ग भारी वाहनों का आवागमन होता है। व्यवस्था सही न होने की वजह से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ठीक प्रकार से यातायात का संचालन नहीं करा पाते हैं। इस कारण जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर पर भी अस्थाई ट्रैफिक बूथ चल रहा है। जनकपुरी चौक पर बनाए जा रहे नए ट्रैफिक बूथ निर्माण कार्य नौ माह से अधर में लटका है। यातायात प्रभारी तेज प्रताप सिंह भी कहते है कि ट्रैफिक बूथ न होने के कारण यातायात पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कत होती है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि ट्रैफिक बूथ न होने की वजह से यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed