फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डूडा के पार्षदों ने धरना दिया

डूडा के पार्षदों ने धरना दिया

Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डूडा के पार्षदों ने धरना दिया
डूडा के पार्षदों ने धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। डूडा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दो पार्षदों ने सोमवार को धरना दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने विभागीय अधिकारी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में धरने को जारी रखने की चेतावनी दी।
सोमवार को हकीकतनगर स्थित मैदान में धरने के दौरान वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय और वार्ड 50 के पार्षद अमित त्यागी ने कहा कि क्षेत्र की अनेक मलिन बस्तियों में बिजली, पानी, सड़क और नालियों की समस्या है। इस संबंध में डूडा के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। मगर भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदीप उपाध्याय का आरोप है कि डूडा के अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत कोतवाली सदर बाजार में की गई। मगर अभी तक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने अपात्रों को कांशीराम कॉलोनी में आवास आवंटित करने का आरोप भी अधिकारियों पर लगाया है। धमकी देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में धरना जारी रखने की चेतावनी दी। धरने पर अनिल उपाध्याय, राजबाला, अंगूरी, ज्ञानवती, सुशील भक्त, साजिद सलमानी, कालूराम, विपिन, विशाल, मोहित, राजेश, अनीता आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, डूडा के परियोजना निदेशक आरके कौशिक का कहना है कि पार्षदों द्वारा विभाग पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार और धमकी देने के आरोप बेबुनियाद हैं। यदि किसी को कहीं कुछ गलत नजर आता है तो वह लिखित में शिकायत करें। निस्तारण कराने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed