फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैंसर, डिप्रेशन और दिल की बीमारी को रोकता है योग

कैंसर, डिप्रेशन और दिल की बीमारी को रोकता है योग

Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैंसर, डिप्रेशन और दिल की बीमारी को रोकता है योग
सहारनपुर। करो योग रहो निरोग। यह केवल एक अपील नहीं, बल्कि सच्चाई है, जिसे चिकित्सक भी मानते हैं। चिकित्सकों की मानें तो सामान्य व्यक्ति की तुलना में योग करने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। नियमित रूप से योग कर इंसान कैंसर, डिप्रेशन, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता है और लंबी आयु पाई जा सकती है।
विज्ञापन

कल यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। जन-जन को योग से जोड़ने के लिए शासन और प्रशासनिक मशीनरी जुटी हुई है। ऐसे में आप भी योग को अपनाकर रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी बताते हैं कि नियमित रूप से योग करने से एडरीनल ग्रंथि पर असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि योग करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। 30 मिनट श्वासन करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का सिस्टोलिक 26 एमएम और लो ब्लड प्रेशर वालों का डायस्टोलिक 14 एमएम कम हो जाता है। योगासन डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करता है। जिससे 30 से 60 एमजी ब्लड शुगर कम हो जाती है। योग रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों की सलाह से दिन में आधा घंटा और सप्ताह में पांच दिन योग करना चाहिए। योग से शरीर में नुकसान पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रोल (एलडीएल) कम हो जाता है, जबकि लाभकारी कोलेस्ट्रोल (एचडीएल) बढ़ जाता है। इनके अलावा मोटापा, डिप्रेशन, कैंसर, लीवर, कब्ज की समस्याओं से भी योग निजात दिलाता है। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। डॉ. कुनाल जैन ने भी स्वस्थ रहने और बीमारियों पर पैसा खर्च करने से बचने के लिए लोगों से योग अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन


स्वस्थ रहने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं है। यदि इंसान को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन चाहिए तो योग को अपनाना ही होगा। चिकित्सक भी योग के फायदों को स्वीकारते हैं। इसलिए मेरी अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ही योग न करे, बल्कि अपने जीवन में अनिवार्य क्रियाओं की तरह योग को अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पद्मश्री भारत भूषण, योग आचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed