{"_id":"5b085ebe4f1c1b8c6e8b4a2d","slug":"161527275198-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी छुड़ा रही पसीने, पारा फिर 44 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी छुड़ा रही पसीने, पारा फिर 44 डिग्री पर पहुंचा
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले 10 दिन से अधिकतम तापमान 40 से अधिक बना हुआ है। जिसकी वजह से गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। चिलचिलाती धूप में दो मिनट भी खड़े हो पाना मुश्किल हो रहा है। लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान के भी बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार को भी खिली और चिलचिलाती धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद हवा चली, मगर वह लू में बदल गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और लू की वजह से लोग दोपहर में घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। जिनके लिए निकलने की मजबूरी है वह सिर पर कपड़ा लपेटकर निकल रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों की धूप में काला चश्मा लगाकर, सिर को कपड़े या छाते से ढक कर और खूब पानी पीकर निकले।