{"_id":"5ae614e44f1c1b9e098b73d0","slug":"161525028068-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नए यूनानी मेडिकल कालेज खोलेगी सरकार : डा. सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नए यूनानी मेडिकल कालेज खोलेगी सरकार : डा. सुभाष
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में नए यूनानी मेडिकल कालेज खोलेगी सरकार : डा. सुभाष
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश आयुर्वेद यूनानी एवं तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में भयमुक्त माहौल की स्थापना हुई है। सरकार यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नए यूनानी मेडिकल कालेज खोलेगी।
रविवार को इनफिनिटी इंस्टीट्यूट में हुए स्वागत कार्यक्रम में डा. शर्मा ने कहा कि यूनानी पद्धति से रोगियों का उपचार सरल और सस्ता होता है। अब लोगों का रुझान इस पद्धति की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि डा. शर्मा भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता नगराध्यक्ष गजराज राणा और संचालन अधिवक्ता मनोज सिंघल ने किया।
कार्यक्रम में अरुण गुप्ता, विकास पुंडीर, अजय गर्ग, पंकज त्यागी, मोहन लाल कोरी, नीरज गोयल, आलोक खटीक, गौरव मित्तल, कमल शर्मा, अरविंद गोयल, अजय बिरला, अनवर इंजीनियर, दीपक राज सिंघल, बलवीर सैनी, शुभलेश शर्मा, सचिन शर्मा, राखी भारती, दीपमाला आदि मौजूद रहे।