{"_id":"5ad8de7b4f1c1b3c0a8b580d","slug":"161524162171-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ने लगी गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ने लगी गेहूं की सरकारी खरीद
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गेहूं की सरकारी खरीद ने धीरे धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जिले में अब तक 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। हालांकि गत वर्ष इस समय तक 18 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी थी। पिछले सप्ताह दो बार मौसम खराब होने और हल्की बूंदाबांदी से गेहूं कटाई और थ्रेसिंग प्रभावित हुई थी। जिले गेहूं खरीद करने के लिए 98 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने जिले में 74.500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं की सरकारी खरीद करती है। जिले में इसके लिए 98 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद ने अब जाकर रफ्तार पकड़नी शुरू की है। जिले में अब तक 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष अब तक 18 हजार क्विंटल खरीद हुई थी। पिछले एक सप्ताह में दो बार हुई हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की कटाई से लेकर मड़ाई तक प्रभावित हुई थी। इसका असर सरकारी क्रय केंद्रों पर होने वाली गेहूं खरीद पर भी पड़ा। इसके अलावा इस बार किसान गन्ने को मिल में सप्लाई करने में भी जुटे हैं। इससे भी मंडी से लेकर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो रही है। मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर मंडी में अब तक 700 क्विंटल गेहूं आया है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 1200 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
-----------
ऑन लाइन पंजीकरण में आ रही समस्या
सहारनपुर। सर्वर में दिक्कत के चलते किसानों को अपना पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान को पंजीकरण कराना जरूरी होता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि इस बारे में कई किसान उनके शिकायत कर चुके हैं। ऐसा सर्वर के कारण हो रहा है। जल्द ही समस्या ठीक हो जाएगी।