{"_id":"5acfa02b4f1c1b593e8b4cd8","slug":"161523556395-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे नौनिहाल
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम के लिए बंद किए रास्ते, जाम में फंसे नौनिहाल
सहारनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को सहारनपुर में थे। उनका कॉफिला ठीक स्कूलों की छुट्टी के समय कोर्ट रोड से गुजरना था। ऐसे में उनके हेलीकॉप्टर के पुलिस लाइन में लैंड करने से पहले ही पुलिस ने कोर्ट रोड से जुड़ने वाले तमाम मार्गों की नाकेबंदी कर दी थी। इसकी वजह से स्कूलों से निकले नौनिहाल करीब 40 मिनट तक तेज धूप में जाम में फंसे रहे।
पुलिस ने कोर्ट रोड से जुड़ने वाले तमाम मार्गों पर बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। घंटाघर से आने वाले मार्ग को रीडर्स पैराडाइज के सामने पूरी तरह बंद किया गया था। इस वजह से घंटाघर की ओर से आने वाले स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। अधिकतर बच्चों ने टेंपो और रिक्शा से उतरकर पैदल जाना ही मुनासिब समझा।
टेंपो खराब होने से फंसी नेताओं की गाड़ियां
कोर्ट रोड पुल से डिप्टी सीएम की गाड़ी के गांधी पार्क की ओर निकल जाने के तुरंत बाद पुलिस ने बेरीकेड हटा दिया। इसकी वजह से जाम में फंसे लोग तेजी से निकलने लगे। डिप्टी सीएम के पीछे चल रही सभी गाड़ियां पुल से उतरी भी नहीं थी कि एकदम से सैकड़ों वाहन पुल पर जा चढ़े। एक टेंपो बीच रास्ते में खराब हो जाने की वजह से डिप्टी सीएम के काफिले के पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी तथा अनेक भाजपाइयों की कारें जाम में फंस गईं। इसके बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने टेंपो चालक को जमकर हड़काया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने टेंपो को धक्का मार कर सड़क किनारे कराया।