{"_id":"5ac90d884f1c1bf0618b62cc","slug":"161523125640-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंड अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। आजमगढ़ में एक खंड विकास अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर उत्तेजित कर्मियोँ ने खंड विकास कार्यालय पर धरना देते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मियों का कार्यालय परिसर में पर दो दिन चल रहा धरना अनिश्चित कालीन हड़ताल में बदल गया। हड़ताल पर बैठे एडीओ राजवीर सिंह सैनी ने बताया कि आजमगढ़ में एक खंड विकास अधिकारी के साथ एक एसडीएम द्वारा अभद्र व्यवहार तथा मारपीट जैसी अशोभनीय हरकत की गयी है जिससे सभी साथी आक्रोशित है तथा काम से विरक्त होकर अपना विरोध जता रहे हैं। हड़ताल पर बैठे अधिकारियों ने कहा कि जब तक उनके साथी को अपमानित करने वाले अधिकारी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अतुल वालिया, दानिश, विनोद सैनी, बाबूराम, विरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार धारीवाल, संतराम तोमर, ओमपाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।