{"_id":"5ac7c8e84f1c1bc0618b5df6","slug":"161523042536-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने लगाया सरकार के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने लगाया सरकार के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी ने लगाया सरकार के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप
बेहट। जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोपों से घिरे एमएलसी महमूद अली शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा, कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन बिना जांच किए ही उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कर रहा है। हरिद्वार के जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है, वह जमीन अब्दुल वाहिद एंड एजूकेशन चैरिटेबिल ट्रस्ट के नाम अभिलेखों दर्ज है।
बड़े भाई पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के ऊपर लगे सभी आरोपों उन्होंने राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया और कहा, कि वह इस तरह की झूठी एवं फर्जी कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। उनके परिवार की लोकप्रियता से घबराकर मौजूदा भाजपा सरकार उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने जमीन से संबंधित राजस्व अभिलेख भी मीडियाकर्मियों के समक्ष पेश किए और कहा, कि सच्चाई को आंच नहीं है। पुलिस प्रशासन जांच पूरी तरह से जांच करें। सच्चाई सामने आ आएगी। एमएलसी ने भाजपा सरकार पर एक विशेष वर्ग के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था, कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बना रही है। इस दौरान उनके साथ ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम हंसराज गौतम एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राव लईक अहमद भी मौजूद रहे।