फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंतिम चरण में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

अंतिम चरण में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अंतिम चरण में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में है। वित्त विहीन शिक्षकों के मूल्यांकन बहिष्कार के बावजूद सोमवार की शाम तक 70 फीसदी से अधिक मूल्यांकन कार्य निपटाया जा चुका है। मूल्यांकन के लिए अब केवल पांच दिन बचे हैं, जिनमें करीब 30 फीसदी मूल्यांकन निपटाया जाना है।
विज्ञापन

इस बार जनपद में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। जिनपर 10वीं और 12वीं की पांच लाख 49 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। जांचने के लिए कुल 1710 परीक्षक लगाए गए थे, मगर वित्त विहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया। ऐसे में 50 से 60 फीसदी परीक्षकों के कंधों पर सारा भार आ गया। आशंका थी कि मूल्यांकन 31 मार्च तक निपट नहीं पाएगा, मगर यह आशंका गलत निकली। सोमवार तक राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 70 फीसदी, एसएएम इंटर कॉलेज में करीब 75 फीसदी और बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में करीब 80 फीसदी तक मूल्यांकन निपटाया जा चुका था। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि 31 मार्च तक मूल्यांकन निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------------------
जीआईसी में गरजे वित्त विहीन शिक्षक
सहारनपुर। वित्त विहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार सोमवार को भी जारी रखा। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में धरना और नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। मंडल प्रभारी अरविंद कुमार ने योगी सरकार पर वित्त विहीन शिक्षकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। दस दिन से शिक्षक प्रदेश भर में धरना दे रहे हैं, मगर प्रदेश सरकार की आंख नहीं खुल रही है। योगी सरकार में लोक तंत्र की हत्या की जा रही है। आम आदमी की आवाज को दबाया जा रहा है। यदि सरकार कर रवैया ऐसा ही रहा तो 2019 में वित्त विहीन शिक्षक सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ वोटिंग करेंगे। धरने में सतीश कुमार, अरविंद कुमार खेड़ा, रामवीर सिंह, लोकेश पंवार, सुरेंद्र आर्य, सुशील पुंडीर, बृजेश पुंडीर, वीरेंद्र कुमार, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
विधायक ने किया मूल्यांकन केंद्रों का दौरा
सहारनपुर। शिक्षक नेता ने संघ पदाधिकारियों के साथ सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों दौरा किया। उन्होंने मूल्यांकन में जुटे परीक्षकों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेशीय नेतृत्व शिक्षकों की एक-एक समस्या को निस्तारित कराने के लिए वचनबद्ध है। संगठन छह अप्रैल को इलाहाबाद में निदेशालय पर धरना देगा। भ्रमण के दौरान विधायक के साथ नेत्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, डॉ. सुशील पुंडीर, वीके अग्रवाल, राजेश्वर बंधु, बृजमोहन द्विवेदी, मनीष जायसवाल, हरिपाल सिंह, रविंद्र पंवार, राजेश यादव, राज कुमार, ब्रिजेश पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed