फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास कार्यों की प्रगति जानने को किए जाएंगे औचक निरीक्षण: मंडलायुक्त

विकास कार्यों की प्रगति जानने को किए जाएंगे औचक निरीक्षण: मंडलायुक्त

Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की प्रगति जानने को किए जाएंगे औचक निरीक्षण: मंडलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति को जानने के लिए औचक निरीक्षण कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित ना होने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। मंडलीय अधिकारी 15 दिनों में एक जनपद के कार्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमिश्नर ने सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिला चिकित्सालयों पर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सर्जरी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

कहा कि मंडलीय अधिकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण करें। उन्होंने बिना किसी सूचना के गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों और विद्युत के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर राजस्व की वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित दर की दुकानों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। खुली बैठकों में ही उचित दर की दुकानों का आवंटन किया जाए। गर्मी के मौसम में होने वाले पशुओं के रोगों को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़े तथा अपनी निरीक्षण आख्याओं से संबंधित जनपद के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराते रहें। यदि उनके निरीक्षण के दौरान कोई खामी मिलती है तो संबंधित विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

अपर आयुक्त उदयीराम, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश चंद त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर संजीव रंजन, शामली रेनू तिवारी सहित स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ऊर्जा सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed