फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   47 शिकायतों में मात्र पांच का निस्तारण

47 शिकायतों में मात्र पांच का निस्तारण

Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
47 शिकायतों में मात्र पांच का निस्तारण
नकुड़ (सहारनपुर)। डीएम पीके पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का पारदर्शिता के साथ एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान में लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दर्ज 47 शिकायतों में से मौके पर मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक सभागार में संपूर्ण समाधान में डीएम पीके पांडेय व एसएसपी बबलू कुमार ने शिकायतें सुनी और अधिनस्थों को शिकायतों के एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। यदि इसमें कहीं भी शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान गांव आसराखेड़ी निवासी राधा, कमलेश, प्रवेश, संगीता, रीना, सुमन, जयंती व बबली आदि दर्जनों महिलाओं ने गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कब्जा हटवाने की मांग की। कंवरपाल सिंह राठी, पवित्र सिंह, चरण सिंह, सूरज सिंह, महीपाल आदि गन्ना किसानों ने चीनी मिलों पर गन्ने की सही ढंग से पर्चियां न देने का आरोप लगाया। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस को पीड़ितों की शिकायतों को दर्ज करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर दर्ज 47 शिकायतों में से मौके पर मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। सीडीओ संजीव रंजन, सीएमओ बीएस सोढ़ी, एसडीएम अमित आसेरी, तहसीलदार महेंद्र कुमार, सीओ यतेंद्र नागर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed