{"_id":"5aa96d344f1c1bb1758b5730","slug":"161521052980-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर व फूलपुर लोस सीट पर सपा को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर व फूलपुर लोस सीट पर सपा को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
मोहल्ला सैनी सराय में बैठक में सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि भाजपा के जुमलों, झूठ तथा मंदिर-मस्जिद की बयानबाजी को गोरखपुर व फूलपुर की जनता ने नकार दिया। मोदी सरकार के चार साल और योगी सरकार के एक साल में किसान, मजदूर, व्यापारी तथा सैनिक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गोरखपुर से प्रवीण और फूलपुर सीट से नगेंद्र सिंह पटेल की भारी मतों से हुई जीत से मोदी व योगी सरकार का काउंट डाउन शुरू हो गया है। खलील प्रधान ने कहा कि सपा को लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े नेता के रूप में उभारेगी। सपा व बसपा का यह गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। मोदी व योगी का झूठ जुमला लोगों की समझ में आ गया है। अध्यक्षता राव फारूख अली व संचालन अमजद अली ने किया। इस मौके पर चौधरी प्रविंद्र सिंह, दीवान सैनी, बाबर हयात, रामप्रसाद सैनी, सोमपाल सैनी, प्रीतम सैनी, इब्राहिम, सूरजभान सैनी, गोपाल सैनी, ऋषिपाल सैनी, रमेश सैनी, शक्ति सिंह, कंवरपाल सैनी, राकेश, अरविंद यादव, अहमद अली आदि रहे।