{"_id":"5a79f7644f1c1ba1268b8da4","slug":"161517942628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभित विवि में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभित विवि में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में बाबू विजेंद्र कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव-2018 का शुभारंभ किया गया। खेल महोत्सव में जनपद के अनेक शिक्षण संस्थानों की टीमों ने सहभागिता की।
खेल महोत्सव का उद्घाटन कुलपति डा. दुर्ग विजय राय और प्रति कुलपति डा. डीके कौशिक ने रिबन काटकर एवं आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया। टीमों के प्रतिभागियाें द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसके उपरांत राज्य स्तर के निर्णायक गुलाब सिंह राणा, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप एवं विवि के खेल प्रभारी प्रो. भूपेंद्र द्वारा बैडमिंटन, थ्रोबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रेस, गोला फेंक, ऊंची कूद, रिले रेस, शतरंज, टेबल टेनिस, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताएं आरंभ कराई गई। शोभित विवि की टीमो में एक फ्रेंडली मैच खेलने के उपरांत सभी खेल विधिवत प्रारंभ हो गए। खेल प्रभारी प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव में गंगोह से दिव्या पब्लिक स्कूल, प्रकाश जूनियर हाई स्कूल, पूरनमल राम लाल डिग्री कॉलेज, लाला कृष्णचंद्र राजकीय महाविद्यालय, प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, सहारनपुर से सरस्वती विहार पब्लिक स्कूल, सरसावा से केंद्रीय विद्यालय, नानौता से ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, यमुनानगर से गुरुनानक खालसा कॉलेज, नकुड़ से हरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, बिलासपुर से बी जनता इंटर कॉलेज, देहरादून डीएवी (पीजी) आदि के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता की। विजयी छात्र-छात्राओं को 8 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। रजिस्ट्रार डा. महिपाल सिंह, एवीआईपीएस के निदेशक डा. रणजीत सिंह, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, डा. सौरभ शर्मा, डा. आरिफ नासिर, डा. प्रशांत कुमार, राजपाल, जसवीर सिंह आदि रहे।