फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग के कार्यक्रम के लिए शहर का

पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग के कार्यक्रम के लिए शहर का

Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग के कार्यक्रम के लिए शहर का
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित पिलखनी के राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सहारनपुर की ओर आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। अंबाला की ओर आने और जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी भवन में 6 फरवरी से सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस बड़े कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अंबाला रोड की ओर आने और जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। रूट डायवर्जन 6 फरवरी को सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाएगा जो शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट डायवर्जन सख्ती से लागू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगे। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
1- दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है। वे शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है। वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6- विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है। वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7- देहरादून एवं हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है। वे छुटमलपुर से कलसिया, गंदेवड़, चिलकाना से शाहजंहापुर होकर जाएंगे।

8- अंबाला की ओर से सहारनपुर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन तथा सहारनपुर शहर की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed