{"_id":"5a68d00a4f1c1b86268b62db","slug":"161516818442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृक राष्ट्र का प्रतीक है जागरूक मतदाता: टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृक राष्ट्र का प्रतीक है जागरूक मतदाता: टंडन
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि जागरूक मतदाता जागरूक राष्ट्र का प्रतीक है। प्रत्येक मतदाता का जागरूक रहना अति आवश्यक है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक व मतदाता होना हम सबके लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मतदाता को उसके कर्तव्य याद दिलाने का दिन है। प्रत्येक मतदाता को चुनाव में सोच समझकर अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, सरदार राजपाल सिंह, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, मेजर एसके सूरी, अवनीश गर्ग, बलदेव, अनिल गर्ग, संजीव सचदेवा, संजय मित्तल, तिलकराज सैनी, पवन कुमार, मुरली खन्ना, कृष्णा लाल, पंकज गर्ग, शंकर अरोड़ा, सचिन सलूजा मौजूद रहे।
रैली को सफल बनाने का आह्वान
सहारनपुर। महाराष्ट्र में हुई घटना के विरोध में भारतीय बेरोजगार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बृहस्पतिवार को होने वाली रैली व धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजू कटारिया, विशाल मेनवाल, सुमित कटारिया, श्याम सिंह, दयाराम, कदम सिंह, यशपाल सिंह आदि ने रूपड़ी, दूूधरी, जंधेड़ी, ऊनाली, रेड़ी मलकपुर, सबदलपुर, जगहेता गुर्जर, पीर माजरा गांव का दौरा किया।