{"_id":"5a31707d4f1c1b8d698c1827","slug":"161513189501-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट का यूजरनेम व पासवर्ड किसी को न बताए छात्राएं : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट का यूजरनेम व पासवर्ड किसी को न बताए छात्राएं : एसएसपी
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम में एसएसपी बबलू कुमार ने छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के तरीकों तथा विधिक कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि शिकायत करने वाली छात्रा का नाम पुलिस गुप्त रखेगी तथा उसकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि अक्सर लड़कियां सोशल साइट का यूजरनेम व पासवर्ड दूसरों को बता देती हैं जिससे उनकी आईडी हैक हो जाती है। इसलिए कभी भी किसी को पासवर्ड न बताएं। उन्होंने छात्राओं से चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो का नारा समाज में प्रसारित करने को कहा। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि हौसला शिक्षा से आता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अवांछनीय गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। यदि छात्राएं अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करेंगी तो मंजिल पर पहुंचने में उन्हें सफलता मिलेगी। एसडीएम रामविलास यादव ने छात्राओं से महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को अभिशाप बताते हुए इसे दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को 1090 और पावर एंजिल अभियान तथा उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शमीम फारूकी ने कहा कि छात्राएं सिक्स सेंस को नजरअंदाज न करें। छात्राएं आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण जरूर लें। किसी भी व्यक्ति पर अंधा विश्वास न करें। सुरेंद्र चौहान ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से बचाव के टिप्स देते हुए आत्मरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने को कहा है। प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने छात्राओं से अपने अंदर हौसला पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एकता का होना जरूरी है। डा. नवाज ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए बेटियों से खूब पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य फोजिया नवाज, अब्दुल्लाह नवाज, असद फारूकी, साबिर, खुर्शीद, अंबर शफीक, नाजनीन, ईरम आदि मौजूद रहे।