{"_id":"5a2edc6c4f1c1b96698b874e","slug":"161513020524-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के कब्जे को लेकर तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के कब्जे को लेकर तनातनी
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के कब्जे को लेकर तनातनी
सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कब्जे को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में तनानती के हालात बने हैं। इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों में गोलियां चल चुकी हैं। उधर, पुलिस मामला संज्ञान में होने से इंकार कर रही है। बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिकाना हक को लेकर ट्रस्टी और स्कूल खरीदने वाले व्यक्ति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। स्कूल खरीदने वाले व्यक्ति का दावा है कि 80 लाख रुपये देकर उसने स्कूल के मालिक से बैनामा अपने नाम कराया था। ट्रस्टी का कहना है कि स्कूल के भवन को बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पेक्षों में गोलियां भी चल चुकी हैं। अब एक बार फिर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी होने के बाद तनातनी के हालात बने हैं। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद का कहना है कि दोबारा विवाद होने की जानकारी नहीं है। मामले के बारे में अपडेट ली जाएगी।