फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा ने लहराया सरसावा में परचम

भाजपा ने लहराया सरसावा में परचम

Sat, 02 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने लहराया सरसावा में परचम
सरसावा (सहारनपुर)। नगर निकाय में चुनाव में सरसावा नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया। भाजपा के बिजेंद्र मोगा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद पंवार को नौ सौ से भी ज्यादा मतो से शिकस्त दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नकुड़ में होने वाली नगर पालिका चुनावो की मतगणना के साथ ही तय हो गया था कि इस बार सरसावा नगर पालिका के 100 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद पर अनुसूचित वर्ग का व्यक्ति बैठेगा। दरअसल आरक्षण सूची में सरसावा पालिका का पद अनुसूचित वर्ग के लिये आरक्षित हो गया था। जिससे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारो की उम्मीदें धराशायी हो गयी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुयी मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ने चार चक्रो में आधारित मतगणना में पहले चक्र से ही बढ़त बना ली थी जो अन्त तक बनी रही और आरएसएस विचारधारा से जुड़े भाजपा के प्रत्याशी बिजेंद्र मोगा पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र मोगा - भाजपा - 3905
प्रमोद पंवार - सपा - 3019
विनोद सहगल - बसपा - 1977
प्रेम खन्ना - कांगे्रस - 1615
वजीर मलिक दोनों सीटों पर हारे
निवर्तमान पालिकाध्यक्षा नफीसा मलिक के पति तथा नामित सभासद एवं बसपा नेता वजीर मलिक नगर की दो सीटो से सभासद का चुनाव लड़े थे लेकिन दोनो वार्डो के वोटरो ने उन्हे नकार दिया और वे दोनो दोनो सीटो से चुनाव हार गये। उनके द्वारा समर्थित प्रत्याशी विनोद सहगल भी बुरी तरह से परास्त होकर तीसरे नम्बर रहा। बसपा प्रत्याशी जीते गये प्रत्याशी से करीब दो हजार वोट से पिछड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed