फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions issued to complete the proposed bypass route by March

Saharanpur News: प्रस्तावित बाईपास मार्ग को मार्च तक पूरा कराने के दिए निर्देश

Fri, 23 Oct 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to complete the proposed bypass route by March
धामपुर में सरकड़ा बाईपास सड़क निर्माण को लेकर विकास कार्यों का जायजा लेते विधायक अशोक कुमार रा
विधायक अशोक राणा ने लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गोरा बादल पुलिस चौकी के पास स्थित पोषक नहर के किनारे करीब नौ किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग का निर्माण जल्द किया जाना है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर बाद विधायक अशोक राणा ने लोक निर्माण और राजस्व विभाग की टीम के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। मार्च 2027 तक हर हाल में मार्ग को पूरा कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि यह मार्ग 58 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है।
विधायक अशोक राणा ने बताया कि इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद धामपुर नगर को जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि मुरादाबाद से आने वाले भारी वाहन इस बाईपास मार्ग से होते हुए राजपूताना के पास फोर लेन हाईवे मार्ग से जाकर मिलेंगे और गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर करीब 2600 से अधिक पेड़ खड़े हुए हैं। जिनके कटान की परमिशन वन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। पेड़ों का कटान तेजी से शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहन पांडे और अभियंता अवनीश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार राजकमल को जल्द काम को शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दुर्गा विहार कॉलोनी से बाईपास बन कर कई साल पहले तैयार हो गया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। अब इस बायपास मार्ग के बनने का नंबर लग गया है। इसके तैयार हो जाने के बाद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर राणा प्रियंकर, लेखपाल प्रभात चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed